Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya Avimukteshwaranand Says Hindus Must Find Separate Path for Cow Protection

गाेरखपुर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गो रक्षा के लिए हिंदुओं को बनाना होगा अलग रास्ता

Sun, 29 Nov 2026 08:23 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गाेरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाेरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 29 Nov 2026 08:23 PM IST
सार

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गो रक्षा के लिए हिंदुओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने भाजपा और सपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों का रास्ता ठीक नहीं है। हिंदुओं को अपने सिद्धांतों के आधार पर अलग राजनीतिक रास्ता बनाना होगा।

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwaranand Says Hindus Must Find Separate Path for Cow Protection
ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार देर शाम गोरखपुर पुहंचे। यहां एक निजी मैरिज लॉन में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। गो रक्षा के लिए कार्यालय उद्घाटन के लिए पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो रक्षा के मुद्दे पर हिंदुओं से वोट करने को कहा। इस दौरान उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों का ही रास्ता ठीक नहीं है, हिंदुओं को अपने लिए अलग रास्ता बनाना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

गो रक्षा के लिए करें वोट

शंकराचार्य ने कहा कि गो रक्षा का आंदोलन चुनाव से जुड़ा हुआ नहीं है। यह चुनाव से पहले भी चल रहा था और चुनाव के बाद भी जारी रहेगा। यह समस्त सनातन धर्मियों का बहुत बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि हमने सभी हिंदुओं से कह रखा है कि गो रक्षा के लिए वोट करें। यदि गो रक्षा के लिए वोट नहीं किया तो गायें समाप्त होती चली जाएंगी। परिस्थितियां विपरीत हो रही हैं, इसलिए हिंदुओं को अपने स्वरूप को संभालना होगा, अन्यथा उनका सर्वनाश निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गो रक्षा के नाम पर केवल बातें की जा रही हैं, जबकि हमारा इरादा काम करने का है। दोनों में काफी अंतर है। केवल बातों से पेट नहीं भरता। दो गलत रास्तों में से किसी एक को चुनने के बजाय सही रास्ता बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही रास्ते पर चलने के लिए समाज अपना नेता भी चुन सकता है। वोट में नेता बनाने की ताकत होती है। जब लोग अपने सिद्धांतों वाले व्यक्ति को वोट देंगे तो आज नहीं तो कल वह नेता जरूर बनेगा।

विज्ञापन

क्षत्रिय बनाम यादव की चल रही राजनीति

प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यहां क्षत्रिय बनाम यादव की राजनीति चल रही है। राम को क्षत्रिय और कृष्ण को यादव बताकर अपने-अपने पक्ष को बेहतर साबित करने की कोशिश हो रही है। इसमें राम और कृष्ण के वास्तविक विचारों से किसी को मतलब नहीं है। उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों का रास्ता ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी का समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है, लेकिन वह अपनी बात पर कायम रहेंगे।

कुंडा में हुई कथा पर उन्होंने कहा कि जो संत अंदर थे वही बाहर आकर पाखंड की बात कर रहे थे। संत को किसी भी परिस्थिति में एक ही बात कहनी चाहिए। राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय के आदेश से बना है। काशी विश्वनाथ के मामले में भी न्यायालय का आदेश है कि पूजा शुरू कराई जाए लेकिन पूजा शुरू नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गो रक्षा के लिए कानून बनाना है। यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चोरी हुई और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जांच कुछ समय चली और फिर बंद हो गई। जिन लोगों पर आरोप थे, उन्हें पदोन्नति दे दी गई। अब इतिहास बन गया है कि चोरों को पदोन्नति दी जाती है।

गौशालाओं के निर्माण के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि गौशाला बनाना अच्छी बात है लेकिन केवल गौशाला बनाने से गो रक्षा नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि गाय के मांस के विक्रेता भी गायों को पालते हैं और उन्हें बड़ा करते हैं लेकिन बाद में क्या होता है, सभी को मालूम है। तमिलनाडु में दीप जलाने के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां एक दीप जलाने के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर के निवासियों से कुछ कहने के लिए ही यहां आए हैं।

151 करोड़ से बनेगा गौ रक्षक कीर्ति कमल परिसर, आज कार्यालय का उद्घाटन

गो-रक्षा के इतिहास, बलिदानियों के सम्मान और देशी गौवंश के संरक्षण को एक ही परिसर में समाहित करने की महत्वाकांक्षी योजना गोरखपुर में आकार लेने जा रही है। रामजानकी नगर में मधुबन लाल के पास 10 एकड़ भूमि पर 151 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गौ रक्षक कीर्ति कमल परिसर विकसित किया जाएगा। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस परियोजना की घोषणा की है। सोमवार को परिसर का उद्घाटन होगा।

इस राष्ट्रीय स्मारक का स्वरूप विशाल कमल के समान होगा। इसके केंद्र में गो माता, नंदी, बछड़ा और बछिया की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। गो-रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले 10 हजार गो-रक्षकों की स्मृति में सर्पिलाकार बलिदानी स्मृति श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके साथ अखंड बलिदानी ज्योति और भव्य परिक्रमा मार्ग भी विकसित होगा, जहां आगंतुक बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed