Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal aspires to become a developed nation by 2047, moving in step with India.

Gorakhpur News: भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर 2047 तक विकसित होना चाहता है नेपाल

Mon, 30 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Nepal aspires to become a developed nation by 2047, moving in step with India.
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित बायर्स-सेलर्स मीट में नेपाल के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेपाल के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन डॉ. सुरेंद्र थापा ने भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। नेपाल भी भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन

डॉ. थापा ने कहा कि गोरखपुर के साथ नेपाल के संबंध सदियों पुराने हैं। नेपाल के लोग गुरु गोरखनाथ की पूजा करते हैं और वहां उनका मंदिर भी है। गोरखपुर और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों के साथ सामाजिक जुड़ाव भी गहरा है। नेपाल के युवा भारतीय गोरखा सेना में भर्ती होने के लिए यहां आते हैं। नेपाल के कुछ पुराने लोकगीतों में भी गोरखपुर रेलवे का उल्लेख मिलता है। इनमें प्रेमी के गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर भारत जाने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों का परिचय भी कराया। इनमें कल्चर काउंसलर छवि लाल सुबेदी और काउंसलर पब्लिक अफेयर्स एसएसपी प्रकाश मल्ल शामिल रहे। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की खुली सीमा दोनों देशों के लिए साझा अवसरों के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आती है। सीमा पार होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और समन्वय में प्रकाश मल्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्रियों की मुलाकात से मजबूत हुए संबंध
डॉ. थापा ने भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों के बीच हालिया मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण रही। बैठक में विकास, सीमा, संस्कृति और नेपाल के विकास में भारत के सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों को भविष्य में और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।

यूपी के विकास से लेंगे सीख
डॉ. थापा ने कहा कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंध राम और सीता के समय से चले आ रहे हैं। अयोध्या से जनकपुर तक रेल सेवा की शुरुआत भी इसी सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से नेपाल भी सीखना चाहता है, ताकि वहां भी ऐसी योजनाओं को अपनाकर विकास को गति दी जा सके।


निवेश और व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर जोर
डॉ. थापा ने कहा कि भारत नेपाल में विदेशी निवेश करने वाला प्रमुख देश है। दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नेपाल के चौधरी ग्रुप की भारत के कई राज्यों में औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें हरियाणा, असम, सिक्किम और कोलकाता सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय आईटी कंपनियों में भी नेपाली प्रतिभाओं और निवेश की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक विचारों, तकनीक और निवेश का आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत है। इससे न केवल आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed