{"_id":"57ee77c64f1c1bcb4b573c57","slug":"mahewa-mandi-connected-with-national-agriculture-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ी महेवा मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ी महेवा मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 30 Sep 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
नवीन गल्ला मंडी में ई-ऑक्शन सुविधा की शुरुआत करते सदर सांसद योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन गल्ला मंडी में उपकरणों से लैस निविदा हाल का शुक्रवार को सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मंशा है कि किसानों की फसल का उन्हें उचित दाम मिले। इसीलिए राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत सरकार ने प्रमुख मंडियों में ‘ई-नैम’ की स्थापना की है। अब ये मंडियां अब राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ जाएंगी।
उत्पादन लाने वाले किसानों के माल की ग्रेडिंग, गुणवत्ता की जांच तय मानकों के अनुसार होगी। यहां लगे उपकरण इसमें मददगार होंगे। इसके बाद किसान अपने माल की नीलामी ‘ई आक्सन पोर्टल’ के जरिए कर सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल सकेगा। उपनिदेशक मंडी प्रशासन विपणन राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि नीलामी की नई प्रणाली से किसान और व्यापारी दोनों को लाभ होगा। किसानों को उचित दाम मिलेगा तो व्यापारियों को गुणवत्ता के उत्पाद।
मंडी समिति के सचिव सुभाष यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। फल सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध कुमार गुप्ता, महामंत्री फिरोज अहमद राइन, व्यापारी नेता जवाहर कसौधन, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मदन अग्रहरि, हाजी कलीम, फरजंद, सुरेश, शिवनारायन, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।