फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mahaveer birth anniversery celeberated in gorakhpur

जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
mahaveer birth anniversery celeberated in gorakhpur
महावीर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते सांसद महंत आदित्य नाथ - फोटो : mahesh kumar
भगवान महावीर की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जैन समुदाय की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई और उसके बाद भगवान का 108 रजत कलशों के पंचरस से अभिषेक किया गया। समूचे आयोजन के दौरान माहौल जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


पारसनाथ दिगंबर जैन सोसायटी आर्यनगर की ओर से आयोजित शोभायात्रा की शुरुआत सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने रथ खींचकर की। जैन समुदाय के गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और मेयर डॉ. सत्या पांडेय की मौजूदगी में यह शोभायात्रा आर्यनगर से शुरू हुई।
विज्ञापन


बक्शीपुर, टाउनहाल, गोलघर, विजय चौक होते हुए आर्यनगर लौटकर सपन्न हुई। केसरिया वस्त्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी माहौल में भक्ति की आभा बिखेर रही थी। गाजे-बाजे की धुन के बीच सुमधुर स्वर में गूंजते भजन लोगों राहगीरों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। राह में पड़ने वाले घरों की छत पर खड़े लोगों ने श्रद्धा भाव से शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों की ओर से जलपान का इंतजाम था, जिसे यात्रा में शामिल लोगों ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सोसायटी के ज्ञानेंद्र जैन, पुष्पदंत जैन, पुष्कर जैन, पुनीत जैन, सुधीर जैन, रोहित जैन, आनंद जैन, अभिनंदन जैन, अखिलेंद्र जैन, गौरव जैन, महावीर जैन, राजीव जैन, विनय जैन, अजय जैन, राजीव जैन, विभव जैन, संध्या जैन, इंदू जैन, वर्तिका जैन, सौम्या जैन, कविता जैन, शिखा जैन, अल्पना जैन आदि की मुख्य भागीदारी रही। 

इच्छाओं पर जीत का नाम महावीर

महावीर जयंती के अवसर पर रामकेवल यादव शोध संस्थान की ओर से इंद्रानगर में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि इच्छाओं पर जीत का नाम ही महावीर है। मुख्य वक्ता एडवोकेट सुशील चन्द साहनी ने कहा कि भगवान महावीर सभी धर्मों के सम्मान के पक्षधर रहे। यही वजह है कि उनके जन्मोत्सव को सभी पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। संगोष्ठी को एडवोकेट मदन चौरसिया, राजीव भूषण यादव, हरिश्चंद्र साहनी, मुसाफिर निषाद, अभिषेक विश्वकर्मा, धनंजय गौड़, आनद कुमार, राहुल कुमार भारती, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed