फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LS Elections 2019 Ghulam Nabi Azad says Narendra Modi changes his caste in every Hour

प्रधानमंत्री हर घंटे में अपनी जाति बदलते हैं: गुलाम नबी आजाद

Sat, 11 May 2019 08:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 11 May 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 Ghulam Nabi Azad says Narendra Modi changes his caste in every Hour
गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें हर घंटे में अपनी जाति बदलने वाला व्यक्ति बताया। आजाद ने यह बात कोल्हुई बाजार के एक मैरिज हाल में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा वह 24 घंटे में 24 जातियों का नाम लेते हैं। कभी एक तो कभी दूसरी तो कभी तीसरी जाति के हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी इंसानों की जाति है। उसमें सब धर्म और सब जातियां आती हैं। क्षेत्रीय पार्टियों से जनता तंग हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को अप्रत्याशित भारी बहुमत मिलेगा। लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की पराजय होगी। यूपीए और घटक मिलकर पूरे बहुमत के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। साथ ही महागठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत हर वर्ष शिक्षा का बजट लैप्स हो जाता है जबकि मोदी सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के दिल में महिलाएं पिछड़े, दलित, मजदूर, किसान के लिए कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अमीरों की पार्टी है। कुछ जाहिल लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया..? हमने नहरें बनवाई, बांध बनावाया, बिजली आई, टैक्टर आ गए आज हम सभी आत्म निर्भर हो गए। ये अपने पांच साल का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। देश की खुशहाल जनता कतारों में खड़ी है। आज किसान मजदूर सभी परेशान हैं। जीएसटी और नोटबंदी से 40 से 50 प्रतिशत उद्योग बंद हो गए। नतीजतन 4 करोड़ 73 लाख मजदूर बेकार हो गए।

उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर कर्जा माफ करेंगे। बैंक लोन चुकता नहीं करने पर कोई भी बकायदा जेल नहीं जाएगा। आजादी की लड़ाई में देश की महिलाओं तक ने अपने चूड़ियां और जेवर बेचे हैं। इसके लिए सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लाएगी। साथ ही कहा कि जिन परिवारों की आय 3 से 4000 तक प्रति महीने है, उस गरीब परिवार के महिला मुखिया के खाते में 6000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 


उनकी पार्टी ने 5 करोड़ परिवार के 25 करोड़ आबादी की सूची तैयार कर ली है। उन्होंने बगैर नाम लिए इशारों में महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा इस चुनाव में हरी घास और पीली घास देख कर एक दूसरे से मिले हैं। जो सरकार बनाने में बिचौलिया का काम करेंगे। लोकसभा प्रत्याशी सुप्रिया सिंह ने संबोधित करते हुए भाजपा सांसद पंकज चौधरी को आड़े हाथों लिया। उन्हें विकास के प्रति उदासीन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच है। उन्होंने जनता से आशिर्वाद मांगा कि एक बार सेवा का अवसर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed