फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Light cut during opeartion in medical college

ऑपरेशन के दौरान बत्ती गुल

Mon, 29 Aug 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 29 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Light cut during opeartion in medical college
मेड‌िकल कालेज
सोमवार की दोपहर हुई बरसात से मेडिकल कॉलेज की बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब 1.55 पर अचानक लाइट गुल होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी ऑपरेशन थियेटर में हुई। बिजली गुल होने के समय ओटी में दो ऑपरेशन हो रहे थे जिसे डॉक्टरों ने इमरजेंसी लाइट के सहारे पूरा किया। बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल न होने पर ऑपरेशन टाल दिए गए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सर्जरी ओटी में सोमवार को सात मरीजों का ऑपरेशन होना था। मरीज के साथ पहुंचे तीमारदार समय से पहले ही ओटी में मरीज की बारी का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर और उनके सहयोगियों के आने के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब दो घंटे के बाद तीन मरीजों का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद दूसरे चरण में महराजगंज की इंद्रावती और देवरिया के सुरेंद्र तिवारी को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। दोनों ओटी में दाखिल हुए और ऑपरेशन शुरू हुआ तो लाइट चली गई। डॉक्टर ने इमरजेंसी लाइट में ऑपरेशन पूरा किया गया। 
विज्ञापन

दो मरीजों के ऑपरेशन टले

बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से दो मरीजों का ऑपरेशन टाल दिया गया। मानीराम के रहने वाले  गुड़िया पुत्री अशोक और देविरया के रामरतन यादव पुत्र अनिल यादव सुबह से ही अपने ऑपरेशन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। करीब 3 बजे अचानक डॉक्टर ने परेशानी बताते हुए ऑपरेशन होल्ड कर दिया। मरीज के तीमारदारों का कहना है कि दो दिन पहले ही दवाइयों की लिस्ट दे दी गई थी। हजारों रुपये की दवाएं खरीद लाए। ऑपरेशन का समय भी दिया गया था मगर अचानक ऑपरेशन टाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस बीच जेनरेटर से सप्लाई दी जा रही थी मगर कुछ जगहों पर सप्लाई नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी हुई है। 
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी, नेहरू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed