{"_id":"58b1dfe04f1c1b0953b27f1f","slug":"kesav-maurya-addressed-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मार्च के बाद विकास की होगी शुरुआत : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मार्च के बाद विकास की होगी शुरुआत : केशव
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते केशव मौर्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश को बर्बाद किया है। आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने गरीबों की जमीनों-मकानों पर कब्जा किया है। यदि 11 मार्च के पहले उन्होंने उसे खाली नहीं किया तो 13 मार्च के बाद ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी दस पीढ़ियां अवैध कब्जा करने की नहीं सोचेंगी। उस दिन से प्रदेश में गुंडागर्दी का अंत और विकास की शुरूआत होगी। कहा कि 2017 का चुनाव 2019 की तैयारी है।
केशव मौर्य शनिवार को चौरीचौरा में भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव एवं तिवारीपुर तथा मिर्जापुर में ग्रामीण विधानसभा सीट के प्रत्याशी विपिन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सांपनाथ है तो बसपा नागनाथ। दोनों ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गरीबों को बीपीएल कार्ड की जगह गरीब कल्याण कार्ड व लड़कियों के जन्म पर 50 हजार रुपये का विकास बांड दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कहते हैं कि उनका काम बोलता है। वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। अभी सड़क की जांच में घोटाला सामने आया है। सहारनपुर में सड़क बनी नहीं, 455 करोड़ निकाल लिए गए। उनका काम यही बोल रहा है। यही नहीं मायावती सरकार के मंत्रियों की जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार साबित हो गया। उसे सार्वजनिक नहीं किया गया। मायावती पर हमला बोलते कहा कि वह कहती थीं कि चढ़ गुंडों की छाती पर बटन दबाओ हाथी पर। अब सभी गुंडों को उन्होंने अपने हाथी पर बैठा लिया है।
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ ने भी सभा को संबोधित किया। कहा कि तिवारीपुर और मिर्जापुर में जब बिजली चेकिंग का कार्य हो रहा था तो बहुसंख्यक समाज के घरों में जबरिया बिजली विभाग के लोग घुस जाते थे। वहीं अल्पसंख्यक समाज के लोगों की जांच घरों की जगह चौराहों पर होती थी। विजय बहादुर का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कहा कि ठेके पट्टे के लिए यहां की जनता के साथ विश्वासघात कर सपा का दामन थाम लिया। अपील की कि विश्वासघातियों और दगाबाजों पर अब विश्वास मत करना। याद दिलाया कि ओवरब्रिज के निर्माण के समय यहां की दुकानों को तोड़ने की भी कोशिश की र्गई।