{"_id":"57b32d394f1c1ba2506eaf8a","slug":"kanya-vidhya-dhan-cheque-has-been-ditributed-to-1200-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 16 Aug 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध विकास मंत्री ने वितरित किए कन्या विद्या धन के चेक
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने मंगलवार को तारामंडल स्थित वृंदावन पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में 1200 मेधावियों को कन्या विद्या धन के तहत 30 हजार रुपये का चेक वितरित किया। चेक पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मंत्री ने कहा कि यह रकम छात्राओं का भविष्य संवारने में मददगार होगा।
छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर उपहार स्वरूप यह चेक दिया है। इसे भविष्य की पढ़ाई पूरा कराने में खर्च करें। इससे आपके सपने पूरे हो सकेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाते हुए कहा कि 74 करोड़ की लागत से जनपद में डेयरी प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे एक लाख लीटर दूध प्राप्त होगा। गरीब खेतिहर किसानों को उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए गाय भी दिए जाएंगे।
वहीं डीएम ओएन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहनों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। गरीब लड़कियों की पढ़ाई, शादी और उनके भविष्य में आने वाले खर्च को लेकर सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। डीआईओएस एएन मौर्या ने सलाह दी कि कन्या विद्या धन का उपयोग उच्च शिक्षा के लिए ही करें। कार्यक्रम में पिपराइच विधायक राजमती निषाद, सपा जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, फूलचंद यादव आदि मौजूद थे।