फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kabaddi event

आर्मी रेड ने यूपी को हरा कबड्डी प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा, सीएम योगी से मिली ट्राफी

Thu, 05 Dec 2019 12:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
kabaddi event
गोरखपुर में रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता।
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर आर्मी रेड ने यूपी को पराजित कर कब्जा जमाया है। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्मी रेड ने यूपी पर 43-26 अंक से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं तीसरे पायदान पूर्वोत्तर रेलवे और आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से हासिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तृतीय स्थान हासिल करने वाली दोनों टीमों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि के साथ ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन


मुख्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव में खेल का मैदान उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद मैदान और पार्क में ओपेन जिम का निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोग स्वस्थ होने के साथ ही खेल की अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी दमखम दिखा सकें। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अच्छी पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने एक और एतिहासिक निर्णय लेते हुए 25 वर्षों के बाद कल की शिक्षा पर प्रति खिलाड़ी व्यय को 600 रुपये से बढ़ाकर 3000, किट पर व्यय को 2500 से 5000, चिकित्सा व्यय को 1000 से बढ़ाकर 2000, उपकरण राशि को 1500 से बढ़ाकर 6000 किया है। ताकि खेल के क्षेत्र में ज्यादा ज्यादा खिलाड़ी अपने भविष्य निर्माण के आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजनल स्टेडियम हुई खिताबी भिड़ंत में आर्मी रेड ने शुरू से ही मैच पर कब्जा जमाए रखा। इसी का नतीजा रहा है हॉफ टाइम तक आर्मी रेड 27-9 अंक के साथ मैच पर पकड़ बनाए रखी। दूसरे हॉफ में उत्तर प्रदेश की टीम से वापसी की कोशिश की मगर आर्मी रेड के खिलाड़ियों के आगे उनकी एक न चली। आर्मी ने 43-26 अंक से मैच जीत लिया।

इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और आईटीबीपी के बीच खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश ने आईटीबीपी को 29-21 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आईटीबीपी की तरफ से यथार्थ देशवाल और उत्तर प्रदेश की ओर से रोहित तोमर, साहिल, आशीष ने अपनी टीमों के लिए सर्वाधिक अंक बटोरे।
दूसरा सेमीफाइनल मैच में आर्मी रेड ने पूर्वोत्तर रेलवे को 46-24 अंक से पराजित किया।

आर्मी की ओर से सुमित सांघवान, मंजीत दहिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने आईटीबीपी को 26-19 अंक से पराजित किया। आईटीबीपी को चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

समापन समारोह में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि किसी भी खेल में जीत हार मायने नहीं रखती है। हार जीत लगी रहती है जो हारता है उसे आगे जीतने का संकल्प लेकर घर वापस लौटना चाहिए। यही खेल की सच्ची भावना है। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।


इस मौके पर उपाध्यक्ष युवा कल्याण विभाग डॉ. विभ्राट चंद्र कौशिक, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक विमलेश पासवान, शीतल पांडेय, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संगीता यादव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, यूपी हॉकी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, चंद्र विजय सिंह, पन्नेलाल निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed