फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   julus of seventh Moharram

सुबह से शाम तक निकलते रहे सातवीं मोहर्रम पर जुलूस

Sun, 09 Oct 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Oct 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
julus of seventh Moharram
मोहर्रम के मद्देनजर चक्सा हुसैन में ताजिया बनाते बाबू हनीफ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
मोहर्रम की सात तारीख यानी रविवार को शहर में पूरे दिन जुलूस निकलते रहे। दर्जनों मोहल्लों के इमाम चौकों से सुबह से जुलूस निकलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह शाम तक चला। जुलूस का कई स्थानों पर पूरी शिद्दत के साथ स्वागत किया गया। राशन चौकी, घोड़े, बैंड और अलम जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। करतब दिखाते युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए रास्तों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


सातवीं मोहर्रम को कर्बला के मैदान में यजीद की फौज ने हुसैन और उनके साथियों को पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी ताकि वो शासक यजीद की मातहती स्वीकार कर लें मगर हुसैन और उनके साथियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। सात मोहर्रम के साथ हर पल कर्बला में शहादत का वक्त करीब आ रहा था। यही कारण रहा कि रविवार को सातवीं मोहर्रम के दिन से शहर में मोहर्रम के जुलूसों का सिलसिला भी तेज हो गया।
विज्ञापन


अलग-अलग मोहल्लों के इमाम चौकों से निकलने वाले जुलूस का नेतृत्व अलग-अलग लोगों ने किया। अलीनगर से निकल वाले जुलूस के अगुआ आफताब अहमद, बड़े काजीपुर से जमील अहमद, हजारीपुर से वकील अहमद, रुद्रपुर से उजैर अहमद, हुमायूंपुर से अब्दुर्रहमान, अजयनगर से शमीम अहमद, गोरखनाथ से मेराज अहमद, रसूलपुर से शमशाद अहमद, दशहरीबाद से जलालुद्दीन, नथमलपुर से इमामुद्दीन, जमुनहिया बाग से इरशाद अहमद, शाहमारूफ से इरफान हमीर, जाफराबाजार से नुरुल हसन, बहरामपुर से अब्दुल्लाह ने जुलूस की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा घोषीपुरवा, बख्तियारपुर, मोहल्ला धम्माल, छोटे काजीपुर के इमामचौकों से भी जुलूस निकाले गए। ये सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरकर फिर इमाम चौक पर आकर समाप्त हुए। अलीनगर में जुलूस का इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया गया। इस्तकबाल करने वालों में कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद हुसैन, आफताब अहमद, मो. अकील अहमद, मुमताज अंसारी, मो. नासिर अली, शकील शाही, अदील अख्तर खां, अनीश आदि शामिल रहे। 

इमामबाड़े में जारी रही गश्त

मोहर्रम की सातवीं तारीख पर इमामबाड़ा स्टेट के मोतवल्ली व सज्जादानशीन अदनान फर्रुख अली शाह मियां साहब की परिसर में परंपरागत गश्त जारी रही। इस दौरान इमामबाड़ा परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सूफी संत हजरत रौशन अली शाह की मजार की जियारत करने के साथ ही यहां लगे मेले का भरपूर आनंद उठाया।

लठिया सालार व मेंहदी का जुलूस आज

मोहर्रम की आठवीं तारीख पर कल 10 अक्टूबर सोमवार को मुहल्ला तुर्कमानपुर से लठिया सालार तथा बिंदटोला से मेंहदी का जुलूस रात एक बजे निकाला जाएगा। यह जानकारी इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने दी।


दुलदुल का कदीमी मातमी जुलूस आज

आठवीं मोहर्रम पर कल 10 अक्टूबर को रात 10.30 बजे बसंतपुर स्थित आगा मुख्तार हुसैन के जानिब से दुलदुल का कदीमी मातमी जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी आगा शानदार हुसैन उर्फ  पैगाम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed