फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   inspection of nager nigam

फाइलों पर धूल, अधिकारी-कर्मचारी नदारद

Tue, 28 Mar 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
 inspection of nager nigam
नगर निगम
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने मंगलवार को नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई अधिकारियों-कर्मचारियों के उपस्थिति की पोल खुल गई।  मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने नगर निगम की सभी सेक्शनों में दौरा करने के साथ ही एक-एक कमरे में सफाई व्यवस्था को देखा। फाइलों पर धूल मिट्टी नजर आने पर मंडलायुक्त अनिल कुमार सफाई व्यवस्था पर असंतुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त बद्रीनाथ सिंह भी दफ्तर में नहीं पहुंचे थे। इनके अलावा कई अधिकारी गैर हाजिर थे। मंडलायुक्त केनगर निगम में प्रवेश करते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और पहली मंजिल की सेक्शन पर दौड़कर पहुंचने के प्रयास में कई कर्मचारी सीढ़ियों पर गिर भी गए थे। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे से 11 बजे तक के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मुख्य कार्यालय में हाजिरी भी चेक की। इस दौरान पांच से छह सेक्शन हेड अनुपस्थिति रहे, जबकि 4 से 5 अधिकारी छुट्टी पर थे। मंडलायुक्त ने सारी खामियां नोट कर अपने साथ ले गए। मंडलायुक्त ने बताया कि निरीक्षण में बहुत सारी खामियां पाई गई हैं। कई अधिकारी गैर हाजिर मिले हैं जिनकी प्रतिकूल प्रविष्टि रिपोर्ट बनाई गई है। इसके अलावा गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed