फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India rising with villege rising scheme

ग्राम उदय से भारत उदय की तैयारी तेज

Wed, 20 Apr 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Apr 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
India rising with villege rising scheme
ग्राम उदय से भारत उदय
डीएम ओएन सिंह ने आगामी 14 से 24 अप्रैल के मध्य राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम उदय से भारत उदय के आयोजन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि विकास खंड स्तर पर प्रचार समितियां गठित कर शासनादेश के मुताबिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जाए।
विज्ञापन


इस अवधि में सभी ग्राम पंचायतों द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। सामाजिक समानता को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी समस्त ग्रामवासियों को दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसानों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कृषि विभाग खेती से जुड़ी योजनाओं के विषय में किसानों को जानकारी देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 21 से 24 अप्रैल के बीच ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता, 14वें वित्त आयोग की धनराशि के उपभोग, पंचायत सशक्तिकरण, मनरेगा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, अटल पेंशन योजना, जन-धन योजना, सुकन्या योजना, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योजना, सर्व शिक्षा अभियान, आम आदमी बीमा योजना आदि की चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक पेंशन योजना, लोहिया ग्रामीण, आवास, निशुल्क लैपटाप, कन्या विद्या धन, निराश्रित महिला पेंशन, किसान पेंशन, विकलांग पेंशन, रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार आदि योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम होंगे कमेटी के अध्यक्ष

सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर 14 से 24 अप्रैल के मध्य राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम उदय से भारत उदय की सफलता को लेकर बैठक करने का निर्देश दिया गया है। इस निमित्त शासन द्वारा डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।


इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, उप निदेशक कृषि प्रसार/जिला कृषि अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी सदस्य नामित किए गए है।

इस समिति की बैठक 23 अप्रैल को दोपहर 4 बजे से विकास भवन सभागार में होगी। इसमें सांसद, विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed