{"_id":"5d2435318ebc3e6cdb2e8133","slug":"husband-given-triple-talaq-on-phones-from-saudi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौहर ने सऊदी से फोन पर दिया तीन तलाक, न्याय के लिए पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहर ने सऊदी से फोन पर दिया तीन तलाक, न्याय के लिए पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर
Tue, 09 Jul 2019 12:03 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सौहर ने बीबी को सऊदी से फोन पर तीन तलाक दे दिया। अब पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन थाने में उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। बीते 24 दिन से पीड़िता हर थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। वहीं पुलिस इस पूरे प्रकरण को लेकर जांच पड़ताल की बात कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने के मूड में हैं। उधर ससुराल पक्ष से पीड़िता के घरवालों को धमकाया जा रहा है।
महराजगंज जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंदुरिया गांव की नजमा की शादी 27 जुलाई 2016 को चौक थानाक्षेत्र के खजुरिया निवासी आरिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते ठीक-ठाक रहे। लेकिन वक्त के साथ रिश्तों के खटास होती चली गई।
नजमा के घरवालों के मुताबिक, आरिफ के घरवाले दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर नजमा को मारते पीटते थे। उनकी पिटाई के आजित आकर नजमा ससुराल छोडकर मायके सिंद़ुरिया आ गई, लेकिन पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
इसके बाद वह सऊदी चला गया। आरोप है कि बीते 15 जून को नजमा को फोन से तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ही नजमा और उसकी मां ने थाने में जाकर शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Trending Videos
एसपी से शिकायत के बाद जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि दामाद का चाल-चलन ठीक नहीं होने के कारण परिवार के लोग मेरी पुत्री पर तीन बार जानलेवा हमला कर चुके हैं।
दामाद तीन साल से सऊदी अरब में रहता है। फोन पर अक्सर गाली देते हुए सात लाख रुपये दहेज की मांग करता है। 15 जून को उसने फोन पर तलाक दे दिया। कसूरवार के खिलाफ़ कार्रवाई की जाए। सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।