{"_id":"57b4cd6d4f1c1bd66b6ec81b","slug":"hostel-s-rooms-are-vaccented","type":"story","status":"publish","title_hn":" 59 कमरों में लगा हॉस्टल प्रशासन का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 कमरों में लगा हॉस्टल प्रशासन का ताला
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
हास्टल के कमरे से सामान निकालते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी कवायद के बाद आखिरकार गोरखपुर यूनिवर्सिटी को हॉस्टल खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासन का साथ मिल गया और इसी के साथ यूनिवर्सिटी के संतकबीर हॉस्टल को अवैध कब्जे से भी मुक्ति मिल गई। बुधवार को पूरी तैयारी के साथ जिला व यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 59 कमरे खाली करा लिए गए और उनमें हॉस्टल प्रशासन का ताला जड़ दिया गया।
59 कमरों में वे नौ कमरे भी शामिल हैं, जिन पर अवैध कब्जे के खिलाफ हॉस्टल प्रशासन ने पिछले दिनों कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर कमरा नंबर 92 ओर 93 में अवैध ढंग से रह रहे युवकों ने हॉस्टल खाली कराने की सुगबुहाट के बीच कार्रवाई से पहले ही कमरा छोड़ दिया। योजना के मुताबिक बुधवार को दिन में दो बजे एसपी सिटी हेमराज मीणा, सिटी मैजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ कैंट अभय मिश्रा, कबीर छात्रावास के वार्डेन प्रो. संजय बैजल और अधीक्षक डॉ. एके दीक्षित सौ से अधिक पुलिस बल के साथ हॉस्टल पहुंचे।
इसके बाद शुरू हुई अवैध चिह्नित कमरों के एक-एक कर ताला तोड़ने और उनमें रखे सामानों को जब्त करने की प्रक्रिया। खाली कराए गए कमरों में तमाम युवकों के कपड़े, बिस्तर और किताबें आदि मिली हैं। दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान हॉस्टल परिसर में खासी हलचल देखी गई। हॉस्टल प्रशासन के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई अवैध हॉस्टलर्स मंगलवार की रात और बुधवार तड़के भी हॉस्टल से भाग गए। ऐसे मेें कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।