{"_id":"580b7adc4f1c1b722b704a81","slug":"hma-kurashi-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासेपुर की मोहसिना ने गोरखपुरियों को मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासेपुर की मोहसिना ने गोरखपुरियों को मोहा
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
आईजीसीएल के समापन के मौके पर सेल्फी लेतीं हुमा कुरैशी ।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाय, कैसे हैं आप लोग...? हुमा कुरैशी के इस सवाल का जवाब भीड़ ने तो दिया मगर आवाज मंच तक न गई। इस पर वह बोलीं, आवाज नहीं आ रही है... कैसे हैं आप लोग? जवाब में पूरा स्टेडियम ‘बहुत सही’ से गूंज उठा। इसके बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर में मोहसिना बनीं इस हसीना के हर सवाल का जवाब भीड़ ने बेहद जोशीले अंदाज में दिया। 30 वर्षीय अभिनेत्री को अपने बीच पाकर भीड़ भी निहाल हो उठी। कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद करने को बेचैन दिखा तो कोई करीब से देखने को। ‘डेढ़ इश्किया’ की ‘मुन्निया’ ने अपनी अदाओं से फैन्स को गदगद कर डाला।
इसी बीच मैदान के दूसरे छोर से यूनिवर्सिटी के छात्रनेताओं के साथ भीड़ मैदान में दाखिल हुईं तो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की हसीना भी कुछ पल के लिए सोच में डूब गईं। हालांकि, ‘बदलापुर’ की ये ‘झिमली’ थोड़ी ही देर में फिर अपने चाहने वालों से मुखातिब थीं। पुलिस ने लाठी फटकार कर मैदान में छात्रनेताओं के साथ घुसी भीड़ को बाहर खदेड़ दिया था।
इसी बीच भीड़ से किसी ने ‘डी-डे’ की ‘जोया’ को आईलवयू कह डाला। बदले में ‘व्हाइट’ की ‘रोशनी मेनन’ ने मनमोहक मुस्कान के साथ ‘आईलवयू गोरखपुर’ कहा तो भीड़ खुशी से झूम उठी। मां अमीना कुरैशी से मिली कश्मीर की खूबसूरती और पिता सलीम से पाई दिल्ली की दिलदारी से हुमा जाते-जाते फैन्स का दिल जीत गईं।
विज्ञापन
माइक छोड़ने से पहले हुमा ने भीड़ के साथ सेल्फी लेने की ख्वाहिश जताई। इस पर हर ओर हुमा-हुमा गूंजने लगा। हुमा ने भी प्रशंसकों के साथ ढेर सारी सेल्फी लीं और आटोग्रॉफ दिए। इस बीच गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव एवं सपा नेता डॉ. राजेश कुमार यादव समर्थकों के साथ ग्राउंड में घुस गए। इससे मैच करीब पांच मिनट बाधित रहा। इसके बाद भी जब हुमा ने मैदान में जुटी भीड़ को दिल्ली और मुंबई की क्राउड से बेहतर बताया तो एक बार फिर पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा।
विज्ञापन
इसी बीच मैदान के दूसरे छोर से यूनिवर्सिटी के छात्रनेताओं के साथ भीड़ मैदान में दाखिल हुईं तो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की हसीना भी कुछ पल के लिए सोच में डूब गईं। हालांकि, ‘बदलापुर’ की ये ‘झिमली’ थोड़ी ही देर में फिर अपने चाहने वालों से मुखातिब थीं। पुलिस ने लाठी फटकार कर मैदान में छात्रनेताओं के साथ घुसी भीड़ को बाहर खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच भीड़ से किसी ने ‘डी-डे’ की ‘जोया’ को आईलवयू कह डाला। बदले में ‘व्हाइट’ की ‘रोशनी मेनन’ ने मनमोहक मुस्कान के साथ ‘आईलवयू गोरखपुर’ कहा तो भीड़ खुशी से झूम उठी। मां अमीना कुरैशी से मिली कश्मीर की खूबसूरती और पिता सलीम से पाई दिल्ली की दिलदारी से हुमा जाते-जाते फैन्स का दिल जीत गईं।
विज्ञापन
हुमा के दीदार को उमड़ा युवाओं का हुजूम
आईजीसीएल का समापन समारोह बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के नाम रहा। उनके दीदार को सुबह से ही युवाओं का हुजूम रीजनल स्टेडियम में जुट चुका था। शनिवार दोपहर जब वह यहां पहुंचीं तो खेल भूल हर नजर उन पर जा जमीं। फैन्स की ओर हाथ हिलाकर हाय कहा तो भीड़ ने भी गर्मजोशी से जवाब दिया। भीड़ की चाहत समझते हुए आईजीसीएल के चेयरमैन अनुराग भदौरिया ने हुमा को माइक देने में देर न की। मौका और माहौल मिला तो हुमा ने महफिल लूटने में कोई कसर न छोड़ी। पहले हाल पूछा, फिर युवाओं से रचनात्मक कार्य करने को कहा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजकों की तारीफ भी की।माइक छोड़ने से पहले हुमा ने भीड़ के साथ सेल्फी लेने की ख्वाहिश जताई। इस पर हर ओर हुमा-हुमा गूंजने लगा। हुमा ने भी प्रशंसकों के साथ ढेर सारी सेल्फी लीं और आटोग्रॉफ दिए। इस बीच गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव एवं सपा नेता डॉ. राजेश कुमार यादव समर्थकों के साथ ग्राउंड में घुस गए। इससे मैच करीब पांच मिनट बाधित रहा। इसके बाद भी जब हुमा ने मैदान में जुटी भीड़ को दिल्ली और मुंबई की क्राउड से बेहतर बताया तो एक बार फिर पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा।