{"_id":"5d163f238ebc3e3cf543a712","slug":"health-department-will-punish-many-hospital-gorakhpur-city-news-gkp3119271189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों को दूर न करने वालों पर लगेगा अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों को दूर न करने वालों पर लगेगा अर्थदंड
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण : अब अस्पतालों पर अर्थदंड लगाने की तैयारी
एनजीटी के निर्देश के बाद भी कई अस्पतालों में मिली खामियां
एक सप्ताह के भीतर संचालकों को शपथ पत्र के साथ सीएमओ ने बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनजीटी के स्पष्ट निर्देश के बाद भी अस्पतालों में कूड़ा निस्तारण के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। जिले के कई अस्पतालों में खामियां मिली हैं। स्वास्थ्य महकमा अब कमियों को दूर न करने वाले अस्पतालों पर अर्थदंड लगाने की तैयारी कर रहा है। सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर यूपीपीएसबी को प्रेषित वार्षिक रिपोर्ट, सीबीडब्लूटीएफ के लॉगबुक और कमियों को दूर करने के शपथ पत्र के साथ सीएमओ कार्यालय में बुलाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिले के कई अस्पतालों में कूड़ा निस्तारण के संबंध में बॉयोमेडिकल बेस्ट कमेटी का गठन नहीं होना पाया गया है। स्टोरेज की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके अलावा स्टाफ भी प्रशिक्षित नहीं है। केवल 46 अस्पतालों की ओर से ही यूपीपीएसबी को रिपोर्ट भेजी गई है। इन कमियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सख्ती बरतने जा रहा है। कूड़ा निस्तारण में एनजीटी के मानक का अनुपालन नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ अब अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके मद्देनजर सभी अस्पताल, क्लीनिक, पैथॉलाजी संचालकों को नोटिस भेजा गया है।