{"_id":"5bf9ae77bdec22417810c1d3","slug":"harrassed-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने दी जान, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने दी जान, तीन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग आते-जाते समय शोहदों की छींटाकसी व छेड़खानी से क्षुब्ध इंटर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना 17 नवंबर की है। शनिवार को छात्रा की मां ने पुलिस को तीन शोहदों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के ही एक कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। वह साइकिल से डुमरी चौराहे पर कोचिंग पढ़ने जाती थी। पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि कोचिंग आते-जाते तीन शोहदे छींटाकशी करते थे। 17 नवंबर को छात्रा के साथ बाइक सवार तीनों शोहदों ने अश्लील हरकत भी की थी। इससे वह आहत थी।
विज्ञापन
घर लौटने के बाद छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे में मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने इसका उल्लेख किया था। शनिवार को छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अमतही गांव निवासी अनमोल तिवारी, किशन त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन