फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guru purnima celeberated

गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने की गुरु वंदना

Tue, 19 Jul 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Guru purnima celeberated
गुरू पुर्णिमा पर गोरखपुर कत्‍थक केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेते कलाकार । - फोटो : Rajesh Kumar
गुरुपूर्णिमा शहर के स्कूल, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और धर्मस्थलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एक तरफ जहां शिष्यों ने गुरुओं की वंदना की और उनके महत्व की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं मंदिरों और धर्मस्थलों पर पूरे दिन पूजन के बाद भजन कीर्तन और भंडारा चलता रहा। गोरखपुर कत्थक केंद्र के तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। देवाधिदेव गणपति के श्रृंगार व पूजन अर्चन किया गया। शिष्यों ने कत्थक गुरु प्रेमशंकर गंगानी एवं विनोद गंगानी का सम्मान किया। छात्राओं ने कत्थक की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर स्थित अघोरपीठ पर पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम ने बाबा कीनाराम, मॉ सर्वेश्वरी, अवधूत बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की पूजा अर्चना कर महाआरती की। भक्तों ने परमानंद महाप्रभु के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने गुरु अवधूत छबीले राम का प्रतीकात्मक श्रृंगार करके भक्तों के साथ पूजा अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। भजन संध्या में कुमार कौशिक, तनु श्रीवास्तव व प्रज्ञा मिश्रा ने भजन की प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से तारामंडल रोड स्थित मैरेज हाल परिसर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। भजन-कीर्तन और प्रवचन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


सदगुरु सदाफललदेव विहंगम योग संस्थान में भजन-कीर्तन के साथ गुरुपूर्णिमा मनाई गई। श्रीरामकृष्ण विवेकानंद मिशन के परिसर में भक्तों ने हवन-पूजन कर गुरुपूर्णिमा मनाई। महर्षि विद्या मंदिर रुस्तमपुर एवं सेवई बाजार की शाखा में गुरु पूर्णिमा हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। वेद विज्ञान शिक्षक गोपाल राय ने वैदिक परंपरा के अनुसार गुरु पूजन, नाड़ी शोधन, प्राणायाम एवं भावातीत ध्यान कराया। विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश ने कहा कि मानव जीवन एक समर्थ गुरु के बिना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से भक्तों ने विंध्यवासिनी पार्क स्थित योग भवन पर हवन पूजन कर गुरुपूर्णिमा मनाई। श्री साईं बाबा मंदिर संकट मोचन कालीबाड़ी मंदिर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। महंत रविंद्र दास महराज ने पूजन व अभिषेक कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। पशुपक्षी सेवा आश्रम में गोपूजन व यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम प्रमुख वरुण वैरागी, पूर्व पार्षद लालचंद यादव, प्रह्लाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।


माता गुरु का जन्मोत्सव मनाया
माता मातेश्वरी दरबार पचपेड़वा परिसर में गुरु पूर्णिमा पर चलने वाले तीन दिवसीय मातेश्वरी महायज्ञ, श्रीमददेवी भागवत, गुरुपूजन, गुरुदीक्षा, शक्तिलीला का समापन हुआ। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम चार बजे 108 कन्याओं एवं बच्चों को सनातनी परंपरा से प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद माता गुरु का 45वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed