फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   greed causes lost money

फर्जी ढंग से नौकरी की लालच में गंवाए ढाई लाख

Sat, 31 Aug 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
greed causes lost money
गलत ढंग से नौकरी पाने के चक्कर में गंवाए ढाई लाख
विज्ञापन

बेलघाट (गोरखपुर)। गलत तरीके से रेलवे मेें नौकरी पाने के लालच में एक युवक ने ढाई लाख रुपये गंवा दिए। आरोप है कि खजनी के तीन लोगों को उसने रुपये दिए थे। रुपये लेने वालों ने परीक्षा में पास कराके नौकरी का भरोसा दिया था। बेलघाट पुलिस ने आरोपी उमेश यादव, सतीश मौर्या और रामभरत के खिलाफ जालसाजी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलघाट के सुअरहा निवासी आलोक के दर्ज कराए गए केस के मुताबिक खजनी के तीन लोगों से उनकी मुलाकात गांव के ही एक शख्स ने कराई थी। कठईचा निवासी सतीश मौर्य, उमेश यादव और राम भरत ने ग्रुप डी में भर्ती कराने का उसे भरोसा दिया। बिना मेहनत किए मुफ्त में नौकरी पाने के लालच में सितंबर 2018 में कथित पीड़ितों ने ढाई लाख रुपये आरोपितों को दे दिए । नौकरी नही मिली तो रुपये वापस मांगने पर वे वापसी से आनाकानी करने लगे। धमकी देने लगे। तब वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कानून की कमजोरी
यह भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी कानून की कमजोरी है कि इसमें गंवाने वाला पीड़ित बन जाता है। गलत तरीके से फायदा पाने वाला अभियुक्त बन जाता है। गलत तरीके से फायदा पाने वाले को सजा तो ठीक है, मगर जानबूझकर गलत तरीके से काम करवाने वाले के खिलाफ भी तो कार्रवाई होनी चाहिए। इस कानून में कार्रवाई का कोई प्रावधान ही नहीं है। वरना जैसा यह मामला है, इसमें वादी को भी गलत तरीके से काम करवाने के प्रयास के आरोप में जेल भेज देना चाहिए। गलत तरीके से काम करवाने और लालच में व्यक्ति न पड़े तो क्या धोखाधड़ी-ठगी संभव होगी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed