फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   government order ः just build child medicine institution

शासन का फरमान, जल्द बनाएं बाल चिकित्सा संस्थान

Thu, 14 Apr 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
government order ः  just build child medicine institution
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
जेई व एईएस से जूझते पूर्वांचल के बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाले 500 बेड के बाल चिकित्सा संस्थान के निर्माण कार्य में एकाएक तेजी आ गई है।
विज्ञापन


संस्थान के सितंबर में उद्घाटन की संभावित तिथि आने के बाद प्रिंसिपल ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को शासन की मंशा की जानकारी दे दी है। 

300 करोड़ की लागत से बनने वाले बाल चिकित्सा संस्थान की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 में की थी। आठ अक्टूबर 2012 को 100 बेड के इंसेफेेलाइटिस वार्ड के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


14 मंजिल प्रस्तावित इस भवन के निर्माण में लग रहे समय को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल सितंबर तक छह मंजिल पूरा करने का टारगेट रखा है।

बताया जा रहा है कि शासन से आए पत्र में साफ कर दिया गया है कि सितंबर में मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे, जिसे देखते हुए बचे समय में इसे पूरा करा लेना है। इसके बाद से ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed