फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur won basketbal match in junior section

जूनियर वर्ग में मेजबान गोरखपुर की शानदार जीत 

Fri, 16 Sep 2016 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Sep 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur won basketbal match in junior section
बॉस्केटबाल मैच खेलते कानपुर साउथ व गोरखपुर के खिलाड़ी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
एसोसिएशन ऑफ  स्कूल ऑफ  इंडियन स्कूल्स सर्टिफिकेशन एक्जामिनेशन इन यूपी एंड उत्तराखंड से संबद्ध स्कूलों के बीच क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में शुरू हो गई। पहले दिन जूनियर वर्ग में मेजबान गोरखपुर ने लखनऊ ए को 40 के मुकाबले 37 प्वाइंट से हराकर दमदार शुरुआत की। अन्य मुकाबलों में कानपुर साउथ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर नार्थ, मुरादाबाद ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में पहला मुकाबला कानपुर साउथ व कानपुर नार्थ के बीच खेला गया। इसमें हिमजोत के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कानपुर साउथ टीम 31-23 से जीती। मेजबान गोरखपुर और लखनऊ ए के बीच खेले गए मैच में कड़े टक्कर में गोरखपुर 40-37 के अंतर से जीती। हालांकि जूनियर वर्ग के ही एक अन्य मुकाबले में कानपुर साउथ ने गोरखपुर को 31-23 से हराकर स्थानीय दर्शकों को मायूस कर दिया। इसी वर्ग के अगले मैच में गाजियाबाद ने भावना के शानदार खेल से इलाहाबाद को 30-04 से, आगरा ने गोरखपुर को 17-07 से, कानपुर नार्थ ने वाराणसी को 21-03, मुरादाबाद ने आगरा को 47-17 से, गाजियाबाद ने लखनऊ बी को 33-14 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। सीनियर वर्ग में कानपुर नार्थ को लखनऊ ए टीम ने 41-25 और आगरा ने लखनऊ बी टीम को मात दी।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन आईजी मोहित अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि विशप थॉमस थुरुतिमट्टम, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एके सिंह ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए रीजनल स्टेडियम में बनाएगा बॉस्केटबॉल कोर्ट 

जीडीए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और रिजर्व पुलिस लाइंस में आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए कई काम कराएगा। अवस्थापना निधि से स्टेडियम में बॉस्केटबॉल का सिंथेटिक कोर्ट और पीने के पानी की भी व्यवस्था कराया जाएगा। आरएसओ अरुणेंद्र ने शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा। इस पर अंतिम मोहर अवस्थापना की बैठक में लगेंगी। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉस्केटबॉल का छात्रावास है और एक ही कोर्ट है। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने की वजह से कई खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं। दूसरा कोर्ट बन जाने से छात्रावास व स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कोर्ट उपलब्ध हो जाएगा। इससे अभ्यास भी बेहतर होगा।


साथ ही स्टेडियम में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। रिजर्व पुलिस लाइन में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी जीडीए द्वारा नाली निर्माण तथा जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष एके तिवारी ने मुख्य अभियंता को आगणन तैयार करने को कहा है। मुख्य अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि आगणन तैयार किया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइन में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पंप लगाना पड़ेगा क्योंकि अधिक नीचे होने के कारण नालियों से जल निकासी नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed