फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur warriors wins IGCL

गोरखपुर वारियर्स ने जीता आईजीसीएल

Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur warriors wins IGCL
आईजीसीएल की विजेता टीम को तीन लाख का चेक दिया गया। - फोटो : Rajesh Kumar
आईजीसीएल का फाइनल शनिवार को गोरखपुर वारियर्स और एसटीएच स्पोर्ट्स मऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोरखपुर वारियर्स ने एसटीएच स्पोर्ट्स मऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
विज्ञापन


मऊ की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। मऊ की ओर से अमरनाथ ने 25 गेंदों पर 28 और विपिन ने 10 गेंदों पर नाबाद 37 रन की शानदार पारी खेली। गोरखपुर वारियर्स के तरफ  से गेंदबाज मनीष ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। जितेंद्र ने 4 ओवरों में 46 रन दे कर दो विकेट लिए। जवाब में गोरखपुर वारियर्स ने 16.3 ओवर में 189 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज मुकेश ने 27 बॉल पर 49 रन बनाए। इसमें उन्होंने 4 छक्के एवं 4 चौके लगाए। वहीं संजीव ने 33 बॉल पर 3 चौके एवं इतने ही छक्के जड़कर 43 रन बनाए।  एसटीएच स्पोर्ट की तरफ  से गेंदबाजी करते हुए सिंहासन ने 4 ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट झटके। मैन ऑफ  द मैच गोरखपुर वारियर्स के मुकेश को दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी रहीं। विशिष्ट अतिथि बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, फिल्म निदेशक सुधीर मिश्र एवं आईजीसीएल के चेयरमैन अनुराग भदौरिया रहे। विजेता को तीन लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी, उप विजेता को दो लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रही टीम को एक लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी दी गई। गोरखपुर वारियर्स के जितेंद्र को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। 50 बेस्ट खिलाड़ियों को मेडल दिया गया तो वहीं 11 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये दिए गए। उन्हें तीन साल तक लगातार यह रकम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीसीएल के चेयरमैन अनुराग भदौरिया ने बताया कि जो खिलाड़ी चयनित किए गए हैं, उन्हें सैफ ई एवं लखनऊ में बड़ी प्रतियोगिता में गोरखपुर आईजीसीएल के नाम से खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed