{"_id":"58d977ae4f1c1bfe0a63e6d8","slug":"gorakhpur-university-exam-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सचल दस्ते के समन्वयकों के साथ बैठक कर परीक्षा को नकलरहित कराने का निर्देश दिया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर समेत 424 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 3.25 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलरहित परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय ने सचल दस्तों की नियुक्ति की है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 10 समन्वयक बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सचल दस्ते के सभी समन्वयकों के साथ बैठक की।
परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रो. विनोद कुमार सिंह, डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव, डॉ. इंद्रासन प्रसाद, डॉ. बृजेश कुमार पांडेय, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा, डॉ. विजय प्रताप उपाध्याय, डॉ. मैथिली रमन प्रसाद सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह को सचल दस्तों का समन्वयक बनाया गया है। ये सचल दस्ते विश्वविद्यालय परिसर, गोरखपुर शहर और ग्रामीण इलाकों, गोरखपुर दक्षिणी क्षेत्र, देवरिया दक्षिणी क्षेत्र के अलावा देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जनपदों में से किसी एक क्षेत्र में प्रतिदिन जांच करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय उड़ाका दल समन्वयक प्रो. एसके दीक्षित सुबह 5 बजे से 6:30 बजे के बीच निरीक्षण क्षेत्र की जानकारी दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नकलरहित परीक्षाओं के संपन्न कराने में किसी भी आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सचल दस्तों के समन्वयकों के कार्यक्षेत्र को प्रतिदिन बदलने का निर्णय लिया है। कहा कि सभी क्षेत्रीय समन्वयकों को सुबह मोबाइल ऑन रखना अनिवार्य है।