{"_id":"5dd91e5c8ebc3e54d031f93c","slug":"gorakhpur-1st-in-up-and-26th-in-country-swachh-sarvekshan-gramin-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019: गोरखपुर राज्य में प्रथम और देश में 26वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019: गोरखपुर राज्य में प्रथम और देश में 26वें स्थान पर
Sat, 23 Nov 2019 05:26 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
swachh sarvekshan
जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 का सर्वे रिपोर्ट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में गोरखपुर को उत्तर प्रदेश में पहला और पूरे देशभर में 26वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
बता देें कि पिछले साल इस सर्वे में गोरखपुर जिले को उत्तर प्रदेश में 24वां और पूरे देशभर में 285वां स्थान मिला था। पेयजल और स्वच्छता विभाग के इस सर्वे में 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 683 जिलों के 17209 गांवों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
इस सर्वे में शामिल राज्यों और जिलों को तीन मापदंडों के आधार पर क्रमांक दिया गया। क्रमांक के लिए जिलों और राज्यों का चयन नागरिकों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया, प्रत्यक्ष अवलोकन और सेवा स्तर की प्रगति के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन