फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gkp university convocation

51 टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल

Mon, 07 Oct 2019 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
gkp university convocation
दीक्षांत समारोह में 51 टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 51 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। विद्यार्थियों की तरफ से आई तीन आपत्तियां का निरस्तारण करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने टॉपरों की सूची तैयार कर ली है। इसके अलावा कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मेधावियों को 14 स्मृति पुरस्कार सौंपेंगी।
दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अलग-अलग समितियां तय कर दी गई हैं। परिसर में कुलाधिपति के संभावित निरीक्षण को देखते हुए सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हालांकि राजभवन की ओर से अभी शेड्यूल फाइनल नहीं किया गया है। राजभवन से 25 सरकारी स्कूलों के बच्चों और 10 स्वयंसेवी संगठनों को बुलाने को कहा गया है। कुलाधिपति मंच पर इनसे मुलाकात कर सकती हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न संकायों के 51 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल के मैदान में बनेगा स्टैंड
विश्वविद्यालय के खेल के मैदान में स्टैंड बनाया जाएगा। मुख्य द्वार से गाड़ियां प्रवेश करेंगी और कला संकाय भवन के सामने गेट से मैदान में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होगा
अनुश्रवण समिति के संयोजक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंच पर पानी की बोतलों की जगह स्टील या तांबे की बोतल में पानी रखा जाएगा। स्मारिका छपने के लिए चली गई है। सड़क के किनारे पौधे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed