फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA take action against illegal parking and building

खाली कराई गई पार्किंग, तोड़ा अवैध निर्माण

Tue, 15 Mar 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
GDA take action against illegal parking and building
खाली कराई गई पार्किंग, तोड़ा अवैध निर्माण - फोटो : rajesh kumar
जीडीए बोर्ड बैठक के दौरान पार्किंग को लेकर कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद की सख्ती के बाद मंगलवार को प्राधिकरण सक्रिय हो गया। मुख्य अभियंता संजय सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने पार्क रोड पर करीब दर्जन भर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। किसी की पार्किंग खाली कराई गई तो कहीं पर पार्किं ग स्थल पर बने दफ्तर को सील कर दिया गया। अफसरों ने अवैध निर्माण को भी तुड़वाया। इन सभी प्रतिष्ठानों को पार्किंग सही करने के लिए नोटिस भेजा गया था, मगर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


भगवती साड़ी सेंटर की पार्किंग का इस्तेमाल स्टोर के तौर पर हो रहा था, जिसे वहां से हटाया गया। इसी तरह डोमिनोज कीपार्किंग भी खाली कराई गई। युनाइटेड ट्रैक्टर की रोड बाइंडिंग में हुए अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया। वहीं, सुखसागर मिष्ठान भंडार की भी पार्किंग खाली कराने के साथ ही अवैध कब्जे के तौर पर लगाए गए टीन शेड को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व में हुए निरीक्षण के दौरान गृहसज्जा के बेसमेंट में पार्किंग की जगह दफ्तर खोला गया था। प्राधिकरण ने इसे तोड़ने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके प्रतिष्ठान संचालक ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर प्राधिकरण ने उसे सील कर दिया। इसके अलावा यामाहा एजेंसी का रैंप और सनी होंडा का कुछ निर्माण अवैध मिलने पर उसे भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान तनिष्क की पार्किंग सही पाई गई, जबकि पार्किंग खाली कराने के लिए मोती महल के अनुरोध पर उसे दो दिन की मोहलत दी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य अभियंता के अलावा एई राकेश प्रताप, अरविंद, जेई ज्ञानेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह और रंजीत आदि शामिल थे।

हटाया गया अतिक्रमण  

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया। नगर निगम की जमीन पर दो जगह हुए अवैध कब्जे भी हटाए गए। दीवान दयाराम में नगर निगम की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके बाउंड्री बनवा ली थी। इसकी जानकारी होने के बाद सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने मामले की जांच कराई।

जांच में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की बात सामने आई। निगम की अतिक्रमण दस्ते के ज्ञान प्रकाश पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, अवध किशोर, अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम दीवान दयाराम पहुंची। दस्ते ने निगम की जमीन पर बनाए गए अवैध बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया।


इसके बाद टीम सेंट एंड्रयूज के पास बजाज पार्क पहुंचीं। यहां निगम की तरफ से आवंटित दुकान के बगल में गलत तरीके से दीवार खड़ी कर ली गई थी। इसे भी ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि टीम को दीवान दयाराम में थोड़ा विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन सहायक नगर आयुक्त ने लोगों को समझाकर मामला शांत करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed