फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA seal more than two dozen shops

दो दर्जन से अधिक दुकानें सील

Thu, 17 Mar 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
GDA seal more than two dozen shops
जीडीए ने पार्किंग स्पेस को लेकर की कार्रवाई - फोटो : rajesh kumar
जीडीए ने बृहस्पतिवार को पार्किंग स्पेस को लेकर शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत जीडीए ने दो शॅापिंग कॉम्पलैक्स की दो दर्जन से अधिक दुकानों को जहां सील कर दिया। वहीं बेतियाहाता में पार्किंग की जगह पर हुए अतिक्रमण को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


सहायक अभियंता राकेश प्रताप और एसपी अरविंद के नेतृत्व में जीडीए की टीम सबसे पहले गोलघर स्थित बाली अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां पार्किंग प्लेस को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने उसे खाली कराते हुए प्रतिष्ठान के मालिक को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसके बाद बैंक रोड स्थित शंकर कॉम्पलेक्स पहुंचे जीडीए के अधिकारियों ने 12 दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कॉम्पलेक्स के मालिक ने कुछ समय की मोहल्लत मांगी, लेकिन अधिकारियों ने इंकार कर दिया। इसके बाद टीम विजय चौराहा स्थित रूंगटा बिल्डिंग पहुंची, जहां पार्किंग स्पेस न होने से आशीष रूंगटा की करीब दर्जन भर दुकानों को सील कर दिया गया। जीडीए टीम ने बेतियाहाता स्थित दूबे कॉम्पलेक्स में पार्किंग स्पेस के रास्ते में बनी दीवार को जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिया कि पार्किंग में ही गाड़ियों को खड़ा करें। इस दौरान अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रंजीत, अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed