{"_id":"5d5071ee8ebc3e6cc17cc02b","slug":"gangester-shoot-out-youth-died-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत
Mon, 12 Aug 2019 07:05 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हर्रैया (बस्ती)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हर्रैया (बस्ती)
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:05 AM IST
युवक को मारी गोली
- फोटो : Amar Ujala
महुघाट विशेषरगंज रोड पर रविवार रात को अज्ञात बदमाशों ने बेलाडे शुक्ल गांव के रहने वाले एक युवक को गोली मार दी। सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर खून से लथपथ किनारे पड़े युवक पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुट गई। लोगो ने हिला डुला कर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बेलाडे शुक्ल गांव निवासी बीरेन्द्र कुमार (30) पुत्र काली प्रसाद दिल्ली में रहकर नौकरी करता था।एक माह पहले ही वह घर आया था। रविवार रात करीब पौने नो बजे वह हाइवे पर बड़हर गांव के सामने एक ढाबे पर भोजन करके बाइक से गांव जा रहा था।
विशेषर गंज को जाने वाली सड़क पर बेलाडे गांव के पास बनी पुलिया के पास बाइक से आए बदमाशो ने बीरेंद्र को गोली मार दी। सुनसान जगह का फायदा उठाकर भाग निकले। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरो की नजर सड़क के किनारे खड़ी बाइक के पास ही खून से लथपथ बीरेंद्र पर पड़ी तो आसपास रहने वालों को सूचित किया।
गांव व घर के लोग मौके पर पहुंचे और युवक के शरीर को हिला डुला कर देखा। मौके पर ही बीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर गांव के लोग स्तब्ध है। मृतक की किसी से कोई रंजिश नही होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।