फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   free gas connection beginning from balia

बलिया से मुफ्त गैस कनेक्शन की शुरुआत 

Sat, 16 Apr 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
free gas connection beginning from balia
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला की शुरुआत पूर्वांचल की धरती बलिया से एक मई को करने जा रहे हैं। पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन का जो वायदा उन्होंने किया था उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। 
विज्ञापन


भाजपा मिशन 2017 की सफलता को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। एक मई को बलिया में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आयोजित है। इसमें वह बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की शुरूआत करेंगे। चूल्हे पर 16 सौ रुपये की छूट होगी। कार्यक्रम में जिले की दो विधानसभा चिल्लूपार और बांसगांव के कार्यकर्ता भारी संख्या में बलिया जाएंगे।
विज्ञापन


हर बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी है। इसमें शिक्षक, अधिवक्ता, ग्रामप्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगे। इसे लेकर बांसगांव विधानसभा की बैठक कौड़ीराम और चिल्लूपार की बड़हलगंज में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना गरीब परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिसने कभी नहीं सोचा होगा उनके घरों में गैस कनेक्शन होगा। तीन साल में पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed