{"_id":"57542ecf4f1c1b7d2f10a890","slug":"fraud-to-secure-his-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बचाने के लिए बेटों को बनाया भाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बचाने के लिए बेटों को बनाया भाई, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Jun 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलिंग से जमीन बचाने के लिए रिटायर्ड प्रिंसिपल ने अपने बेटों को भाई बना लिया। कुसम्ही के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर सदर और चौरीचौरा तहसील के अधिकारियों ने मामले की जांच किया तो सच्चाई का पता चला। रिपोर्ट के आधार पर पिपराइच पुलिस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के साथ ही उनके बेटों पर जालसाजी का केस दर्ज किया है।
झंगहा, भैंसही नरेश के रहने वाले उदयभान सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। इनके चार बेटे हैं। पिपराइच के भिसवा में भी उनकी जमीन है। कुसम्ही, सिधौली के रहने वाले शिवशंकर सिंह ने पिपराइच पुलिस को तहरीर के साथ ही दस्तावेज देकर उदयभान पर जालसाजी करके सिलिंग की जमीन बचाने का आरोप लगाया था।
जमीन के दस्तावेज में उदयभान ने बेटे अशोक और प्रभात को अपना भाई बताया है जबकि परिवार रजिस्टर की नकल में दोनों का नाम बेटे के रूप में दर्ज है। दस्तावेज के आधार पर पिपराइच पुलिस ने उदयभान के साथ ही उनके बेटे अशोक, प्रभात पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके जालसाजी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पिता के नाम से थी 27 एकड़ जमीन
उदयभान के पिता कमला सिंह के नाम से 27 एकड़ जमीन थी। इकलौता होने के कारण पूरी जमीन उनके नाम हो गई। 18 एकड़ से अधिक जमीन होने पर सीलिंग में निकलने के खतरे से उन्होंने अपने दो बेटों को भाई बताते हुए जमीन उनके नाम करा दी। उनके रिश्तेदार शिवशंकर सिंह ने इसे आधार बनाकर सदर और चौरीचौरा तहसील के अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच में सच्चाई का पता चला था। रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर पिपराइच ने इस मामले में केस दर्ज किया है।