{"_id":"5c6db341bdec2226154d1c6f","slug":"force-became-40-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 जिलों से आई फोर्स करेगी रैली की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 जिलों से आई फोर्स करेगी रैली की सुरक्षा
Thu, 21 Feb 2019 01:36 AM IST
ajay Kumar
गोरखपुर (ब्यूरो)
गोरखपुर (ब्यूरो)
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
40 जिलों से आई फोर्स करेगी रैली की सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। प्रधानमंत्री कई स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे, वहीं पूरे रैली स्थल की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए 40 जिले से पुलिस फोर्स मंगाई जा रही है। तीन डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबल की तैनाती की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रहेगी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का सेफ हाउस भी अलग-अलग बनाया जा रहा है।
रैली से चार दिन पहले बुधवार को ही मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के करीब 30 अफसर गोरखपुर पहुंच गए। शहर पहुंचने से कुछ समय पहले ही उनके आने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। प्रशासन ने उनके ठहरने और वाहन आदि का इंतजाम किया। एसपीजी अफसरों ने पहुंचने के साथ ही रैली स्थल आदि से जुड़ी तैयारियां जांचनी शुरू कर दीं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के संग भी बैठक की।