{"_id":"570ea14b4f1c1bc2634a6c08","slug":"five-rapid-line-roadways-buses-will-run-in-resion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजन में चलेंगी पांच रैपिड लाइन रोडवेज बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीजन में चलेंगी पांच रैपिड लाइन रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बस सेवा शुरू
- फोटो : amarujala
परिवहन निगम प्रदेश में प्राइवेट बसों को टक्कर देने जा रहा है। यात्रियों को सुविधा देने और समय बचाने के लिए रैपिड लाइन नाम से 203 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर रीजन में पांच रैपिड लाइन बसें चलेंगी।
रेपिड लाइन बसों की खासियत यह होगी कि इन बसों का सिफ एक ही स्टॉपेज होगा। रोडवेज की सामान्य बसों से इनका रंग अलग होगा, इन्हें खास तीन रंगों में चलाया जाएगा जिससे यात्रियों को इन्हें पहचाने में परेशानी न हो।
दूसरी खास बात यह कि बसें अपने समय से चलेंगी। इन सारी सुविधाओं के बावजूद सामान्य बसों की तरह ही इनका किराया भी होगा। गोरखपुर रीजन में पांच रैपिड बसें चलाई जाएगी। इनके चलने का समय सुबह आठ बजे और वापस दूसरे बस स्टैंड से शाम चार बजे होगा।
विज्ञापन
इन जगहों से होगा संचालन
0 गोरखपुर डिपो से, गोरखपुर-फैजाबाद-लखनऊ
0 बस्ती डिपो से, बस्ती-लखनऊ-कानपुर
0 राप्तीनगर डिपो से, गोरखपुर-आजमगढ़-वाराणसी
0 राप्तीनगर डिपो से, गोरखपुर-दोहरीघाट-मऊ-गाजीपुर
0 पडरौना डिपो से, पडरौना-कुशीनगर-गोरखपुर-गाजीपुर
गोरखपुर रीजन में पांच रैपिड बसें चलाई जाएंगी। बसों के चलाने के संबंध में अभी आदेश नहीं आया है। बसों का किराया सामान्य बसों की तरह ही होगा।
सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक