फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first day for aajamgrahs player

पहले दिन आजमगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा 

Thu, 28 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
first day for aajamgrahs player
26 वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन के मैदान पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
26वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर आयोजित 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती, जूडो व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आजमगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आजमगढ़ ने तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य अपने नाम किया। मेजबान टीम को एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवसागर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व सेनानायक अनंत देव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप सेनानायक संजय कुमार, शिविरपाल रामजन्म, सहायक शिविरपाल इकबाल सिद्दीकी, सूबेदार सैन्य सहायक अरुण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम 
61 किग्रा. फ्री स्टाइल कुश्ती
रामनिवास (34वीं वाहिनी भूलनपुर वाराणसी) - प्रथम
सलीम खां (37वीं वाहिनी कानपुर) - द्वितीय
हरी प्रसाद (36वीं वाहिनी रामनगर वाराणसी) - तृतीय

86 किग्रा. फ्री स्टाइल कुश्ती
लाल जी यादव (34वीं वाहिनी भूलनपुर वाराणसी) - प्रथम
विरेंद्र यादव (20वीं वाहिनी आजमगढ़) - द्वितीय
कपिल मुनि (36वीं वाहिनी रामनगर वाराणसी) - तृतीय
हरिओम त्रिपाठी (37वीं वाहिनी कानपुर) - तृतीय

66 किग्रा. ग्रीको रोमन
राकेश कुमार (20वीं वाहिनी आजमगढ़) - प्रथम
विजय कुमार (26वीं वाहिनी गोरखपुर) - द्वितीय
मोहम्मद मुईन खां (37वीं वाहिनी कानपुर ) - तृतीय

80 किग्रा. ग्रीको रोमन
राजन सिंह (48वीं वाहिनी सोनभद्र) - विजेता
सुनील कुमार सिंह (12वीं वाहिनी फतेहपुर) - उपविजेता
चंद्रिका यादव (42वीं वाहिनी नैनी इलाहाबाद) - तृतीय
इरशाद अहमद  (48वीं वाहिनी सोनभद्र) - तृतीय

जूडो प्रतियोगिता
73 किग्रा. भारवर्ग
रामानंद (20वीं वाहिनी आजमगढ़) - प्रथम
संजीव कुमार (12वीं वाहिनी फतेहपुर) - द्वितीय
चंद्रशेखर (39वीं वाहिनी मिर्जापुर) - तृतीय
प्रभुनाथ चौहान (26वीं वाहिनी गोरखपुर) - तृतीय

81 किग्रा. भारवर्ग
लल्लन यादव (26वीं वाहिनी गोरखपुर) - प्रथम
संतोष कुमार (चतुर्थ वाहिनी इलाहाबाद) - द्वितीय
गुरु प्रसाद (12वीं वाहिनी आजमगढ़) - तृतीय
धर्मेंद्र राय (37वीं वाहिनी कानपुर) - तृतीय

100 किग्रा. भारवर्ग
अमित कुमार (20वीं वाहिनी आजमगढ़) - प्रथम
अनिल कुमार पांडेय (26वीं वाहिनी गोरखपुर) - द्वितीय
सुरेश कुमार (37वीं वाहिनी कानपुर) - तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed