फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake degree primary teacher

फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त

Sat, 21 Sep 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
fake degree primary teacher
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे जिले में नौकरी कर रहे दो शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। फर्जी शिक्षकों पर विभाग की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। एक आरोपी के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने की शिकायत विभाग को की गई थी। वहीं दूसरे की नियुक्ति के बाद से सत्यापन रूका हुुआ था। बार-बार बुलाए जाने के बाद भी ये शिक्षक विभाग को जानकारी नहीं दे रहे थे। इसके बाद से विभाग ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है।
बर्खास्त किए गए शिक्षकों में शामिल प्रवीण कुमार गौतम की नियुक्ति बांसगांव ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय सहदोडाड़ में पिछले वर्ष हुई 68500 शिक्षकों की भर्ती के दौरान हुई है। विभागीय जांच में पता चला कि नियुक्ति के बाद ही उनके दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान स्नातक अंकपत्र में गड़बड़ी मिली। तब से लेकर सत्यापन के अभाव में प्रवीण को विभाग की ओर से वेतन नहीं जारी किया जा रहा था। विभाग ने अंकपत्र को सत्यापन के लिए गुजरात के अहमदाबाद स्थित कॉलोरेक्स टीचर्स यूनिवर्सिटी भेजा। यूनिवर्सिटी ने दस्तावेज को जाली करार दिया है, जिसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं देवरिया के वीरेंद्र शुक्ला ने बेसिक शिक्षा विभाग सेे शिकायत की कि गोला के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका मंजू देवी ने फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी हासिल की है। इसके बाद विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया, मगर वह जवाब देने नहीं पहुंचीं, जिसके बाद विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 32 पर कार्रवाई
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक 32 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। एसटीएफ की जांच के बाद से विभाग को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों में बढ़ोत्तरी हुई। इसके बाद विभाग ने संदिग्ध प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करने वाले 115 शिक्षकों की सूची एसटीएफ को सौंपी है। वहीं जांच के दौरान आरोप पुष्ट होने पर 32 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। जांच में अभी कई और शिक्षक विभाग के रडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed