फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facility will increase for patients, says JP Nadda

मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं, बढ़ेंगी सीटें : जेपी नड्डा

Sat, 01 Oct 2016 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 01 Oct 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Facility will increase for patients, says JP Nadda
कार्यक्रम का उद्घाटन करते स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा। साथ में स्वास्‍थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व सांसद आदित्यनाथ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जहां इंसेफेलाइटिस वार्ड का दौरा करके इलाज में धन की कमी आड़े न आने का भरोसा दिलाया, वहीं, जनप्रतिनिधियों औश्र प्राचार्य की ओर से गिनाई गई समस्याओं, रखीं गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे एनआईवी फील्ड यूनिट को पूर्णत: रीजनल सेंटर बनाए जाने, एनआईसीयू, इंसेफेलाइटिस वार्ड का दायरा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बाल रोग विभाग में पीजी और डीसीएच की सीटें बढ़ें। उन्होंने कहा कि एमसीआई आटोनामस बाडी है फि र भी वे व्यक्तिगत रूप से इसके लिए प्रयास करेंगे कि पीजी की तीन तथा डीसीएच की तीन सीटों के लिए एमसीआई मान्यता प्रदान कर दे। अभी पीजी और डीसीएच में 1-1 सीट की मान्यता है।
विज्ञापन


बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के सभागार में महंत आदित्यनाथ तथा प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा ने सीटों का मामला उठाते हुए अनुरोध किया कि एमसीआई की टीम निरीक्षण कर ले। अगर सभी मानक पूरे हैं तो सीट बढ़ाने में आखिर दिक्कत क्या है। पूर्वी उत्तर के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में एम्स की आधारशिला रखी है। जल्द ही एम्स का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती और फैजाबाद में नये मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जा रही है। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी से पीजी की 18 सीटें भी बढ़ जाएंगी।

सुपर स्पेशियलिटी में यह होगी सुविधाएं

न्यूरोलाजी, कार्डियोलाजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलाजी, सीटीवीएस, मेडिकल गेस्ट्रोइंटेरोलाजी तथा सर्जिकल अंकोलाजी में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी तक ये सुविधाएं गोरखपुर में उपलब्ध नहीं हैं। आठ ब्लॉकों में जनरल वार्ड में 160 तथा आईसीयू में 60 बेड होंगे। आठ माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर तथा एक कैथ लैब होगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को शुरू करने में 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 30 करोड़ राज्य सरकार को देना होगा। 69.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी है। कुल फ्लोर एरिया 14,600 स्क्वायर मीटर है। 17 माह में निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed