{"_id":"57efcc0e4f1c1b9a11573c3d","slug":"facility-will-increase-for-patients-says-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं, बढ़ेंगी सीटें : जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं, बढ़ेंगी सीटें : जेपी नड्डा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 01 Oct 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। साथ में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व सांसद आदित्यनाथ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जहां इंसेफेलाइटिस वार्ड का दौरा करके इलाज में धन की कमी आड़े न आने का भरोसा दिलाया, वहीं, जनप्रतिनिधियों औश्र प्राचार्य की ओर से गिनाई गई समस्याओं, रखीं गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे एनआईवी फील्ड यूनिट को पूर्णत: रीजनल सेंटर बनाए जाने, एनआईसीयू, इंसेफेलाइटिस वार्ड का दायरा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बाल रोग विभाग में पीजी और डीसीएच की सीटें बढ़ें। उन्होंने कहा कि एमसीआई आटोनामस बाडी है फि र भी वे व्यक्तिगत रूप से इसके लिए प्रयास करेंगे कि पीजी की तीन तथा डीसीएच की तीन सीटों के लिए एमसीआई मान्यता प्रदान कर दे। अभी पीजी और डीसीएच में 1-1 सीट की मान्यता है।
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के सभागार में महंत आदित्यनाथ तथा प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा ने सीटों का मामला उठाते हुए अनुरोध किया कि एमसीआई की टीम निरीक्षण कर ले। अगर सभी मानक पूरे हैं तो सीट बढ़ाने में आखिर दिक्कत क्या है। पूर्वी उत्तर के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में एम्स की आधारशिला रखी है। जल्द ही एम्स का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती और फैजाबाद में नये मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जा रही है। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी से पीजी की 18 सीटें भी बढ़ जाएंगी।