फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   eye sight affected due to medicine

सीएचसी से मिला आईड्रॉप डालने से छात्रा को दिखना बंद हुआ

Mon, 07 Oct 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
eye sight affected due to medicine
सीएचसी से मिला आईड्रॉप डालने से छात्रा को दिखना बंद हुआ
विज्ञापन

हरनही। क्षेत्र की स्नातक की एक ने हरनही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर गलत दवा देने के कारण अस्थायी रूप से आंख की रोशनी जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएमओ को शिकायती पत्र लिख कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्राम बघेला की रहने वाली जानकी के अनुसार कुछ दिन से उन्हें पढ़ाई के दौरान आंखों से पानी आने की शिकायत हो गई थी। तीन अक्तूबर को वह हरनही महूराव सीएचसी में आंखों की जांच कराने गईं थीं। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद खाने की दवा लिखी और आई ड्रॉप दिया। आरोप है कि आईड्रॉप डालते ही उनकी आंखों से दिखना कम हो गया। वह दूसरे दिन सीएचसी हरनही पहुंची और चिकित्सक को अपनी समस्या बताई लेकिन डॉक्टरों ने आनाकानी शुरू कर दी। डॉक्टरों की बेरुखी से परेशान जानकी ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज अभय पांडेय को दी। चौकी इंचार्ज ने युवती को केस दर्ज करने का आश्वासन देकर पहले आंख का इलाज कराने की सलाह देकर लौटा दिया। परिजन उसे गोरखपुर स्थित आंख के निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गलत आई ड्रॉप डालने से आंख की रोशनी में परेशानी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि 20 से 25 दिन इलाज चलने से धीरे-धीरे आंख की रोशनी लौट आएगी। जानकी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी पर्ची का हवाला देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इसकी शिकायत की है। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed