फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electric worker arrest to take bribe

घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार बिजली कर्मी को जेल भेजा

Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
electric worker arrest to take bribe
घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार बिजली कर्मी को भेजा जेल
विज्ञापन

- एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ठेकेदार से मंगलवार को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए बिजली निगम के सहायक लेखाकार अवनीश सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। खोराबार पुलिस ने एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देव प्रकाश रावत की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

महराजगंज के पुरैना क्षेत्र के करमहा पड़री खुर्द निवासी परशुराम जायसवाल की मेसर्स परशुराम जायसवाल नाम से फर्म है। वह बिजली विभाग के रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। उनकी फर्म को सिद्धार्थनगर डिविजन में बिलिंग का काम मिला है। दर्ज केस के मुताबिक फर्म द्वारा पहले कराए गए काम के भुगतान के लिए दो अप्रैल को शासन से 3:30 लाख रुपये का फंड आया था। इसी का भुगतान करने के लिए अधिशासी अभियंता सिद्धार्थनगर कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार राजस्व अवनीश सिंह ने 22 हजार रुपये की घूस मांगे थे। वह मूलरूप से कुशीनगर के हाटा का रहने वाला है। 11 सितंबर को 1.44 लाख रुपये का चेक क्लीयर होने के बाद सहायक लेखाकार ने 22 हजार रुपये मिलने के बाद शेष धनराशि का चेक काटने की बात कही। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। मंगलवार को ठेकेदार के फोन करने पर अवनीश ने उन्हें रुपये देने के लिए गोरखपुर बुलाया। दिन में तकरीबन ढाई बजे एमएमएमयूटी के पास स्थित एक दुकान पर टीम ने अविनाश को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed