{"_id":"6a973a89ed703cd0e6084cd0","slug":"girls-murder-case-elder-sisters-testimony-could-not-take-place-on-tuesday-either-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1437363-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका हत्याकांड : मंगलवार को भी नहीं हो सकी बड़ी बहन की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका हत्याकांड : मंगलवार को भी नहीं हो सकी बड़ी बहन की गवाही
Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बर्खास्त सिपाही द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मंगलवार को भी पीड़िता की बड़ी बहन की गवाही नहीं हो सकी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण विशेष न्यायालय में साक्ष्य की कार्रवाई टल गई। अब तीन सितंबर को सुनवाई की तिथि तय की गई है।
बड़ी बहन की गवाही को मुकदमे में अहम माना जा रहा है। इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण वह 27 और 29 अगस्त को भी गवाही के लिए न्यायालय नहीं पहुंच सकी थी। मंगलवार को उसके बयान दर्ज होने की उम्मीद थी। मुकदमा दर्ज कराने वाले पीड़िता के पिता की गवाही पहले ही पूरी हो चुकी है। बड़ी बहन की गवाही के बाद मामले में पुलिसकर्मियों को साक्ष्य के लिए बुलाया जाएगा।