फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft in a locked house in Chauri Chaura; thieves make off with jewelry and cash.

Gorakhpur News: चौरीचौरा में बंद घर में चोरी, जेवर-नकदी ले गए चोर

Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Theft in a locked house in Chauri Chaura; thieves make off with jewelry and cash.
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के विश्वम्भरपुर मठिया गांव में सोमवार देर रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर जेवर और नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक बैजनाथ साहनी करीब एक महीने से परिवार के साथ इलाज के लिए सूरत गए हैं। घटना की जानकारी पर उनके भतीजे उपेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैजनाथ साहनी के दो बेटे विदेश में रहते हैं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी पड़ोस में रहने वाले भतीजे को दे रखी थी। सोमवार रात चोर घर में घुसे और जेवर व नकदी समेटकर भाग गए। तहरीर के मुताबिक, चोरी गए सामान की मात्रा और कीमत का अभी पता नहीं चल सका है। परिवार के सूरत से लौटने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। घर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पुलिस की जांच में वे पहले से बंद मिले। लिहाजा वारदात का फुटेज नहीं मिल सका। पुलिस अब आसपास के मकानों और रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उपेंद्र साहनी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed