{"_id":"6a973ae6c75a6c92d009a61c","slug":"82-candidates-appeared-for-the-ncc-selection-test-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1437478-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनसीसी के लिए 82 अभ्यर्थियों ने दिया चयन परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनसीसी के लिए 82 अभ्यर्थियों ने दिया चयन परीक्षण
Wed, 02 Sep 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई में बी और सी प्रमाणपत्र के लिए कैडेटों की चयन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। 46 यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देशन में हुई प्रक्रिया में बी प्रमाणपत्र के 15 और सी प्रमाणपत्र के 20 स्थानों के लिए कुल 82 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
उनकी लंबाई, दृष्टि क्षमता और शारीरिक दक्षता की जांच के बाद लिखित परीक्षा कराई गई। इसमें अभ्यर्थियों से परिचय, एनसीसी में शामिल होने के उद्देश्य, देश, सेना और समसामयिकी से जुड़े प्रश्न पूछे गए। चयन प्रक्रिया में सूबेदार अनिल भंडारी, नायब सूबेदार परिमल सिंह, हवलदार विपिन, हवलदार रमेश राय और सूबेदार मेजर मनोज कुमार मौजूद रहे। प्राचार्या प्रो. शैल पांडे के मार्गदर्शन में चयनित कैडेटों को एनसीसी के महत्व और सशस्त्र बलों में मिलने वाली प्राथमिकताओं की जानकारी दी गई। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, साहस, चरित्र और सेवा भावना विकसित करने करने के लिए प्रेरित करता है।