{"_id":"6a973b1b26f24f5b1c05ca32","slug":"railway-employees-showcase-talent-in-hindi-writing-all-railway-competition-organized-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1437525-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलकर्मियों ने दिखाई हिंदी लेखन में प्रतिभा, अखिल रेल प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलकर्मियों ने दिखाई हिंदी लेखन में प्रतिभा, अखिल रेल प्रतियोगिता का आयोजन
Wed, 02 Sep 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के तत्वावधान में मंगलवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र (एमएसटीसी), गोरखपुर में अखिल रेल हिंदी निबंध तथा हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश चंद्र जायसवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड की उप निदेशक/राजभाषा अंजु गेरा, सहायक निदेशक/राजभाषा जितेंद्र कुमार झा, रेलवे बोर्ड के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रीय रेलों से आए प्रतिभागी मौजूद रहे। अखिल रेल हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कुल 26 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में 24 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से रेलकर्मियों को हिंदी में लेखन और कार्यालयी कार्य को बढ़ावा देने का अवसर मिला।
रेलवे की ओर से बताया गया कि हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दो सितंबर को सुबह 11 बजे रेलवे अधिकारी क्लब में होगा। इसके बाद तीन सितंबर को रेलवे प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से बताया गया कि हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दो सितंबर को सुबह 11 बजे रेलवे अधिकारी क्लब में होगा। इसके बाद तीन सितंबर को रेलवे प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन