{"_id":"6a973ac38a57cb1f7e0f1ddb","slug":"gorakhpur-has-turned-into-spain-roam-around-without-a-passport-chandrashekhar-ravan-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1436948-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर हमला : 'गोरखपुर बन गया स्पेन, बिना पासपोर्ट के घूमिए', एम्स पर तंज कसते हुए बोले चंद्रशेखर आजाद रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर हमला : 'गोरखपुर बन गया स्पेन, बिना पासपोर्ट के घूमिए', एम्स पर तंज कसते हुए बोले चंद्रशेखर आजाद रावण
Wed, 02 Sep 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:21 AM IST
सार
चंद्रशेखर मंगलवार को एनेक्सी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ ही गोरखपुर की व्यवस्थाओं पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर को स्पेन बनाने के दावे पर तंज कसा। कहा कि पहले सिर्फ नेपाल ऐसा देश था जहां बिना पासपोर्ट के जाया जा सकता था, लेकिन अब गोरखपुर को ही स्पेन बना दिया गया है। यहां भी बिना पासपोर्ट के घूम सकते हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर मंगलवार को एनेक्सी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ ही गोरखपुर की व्यवस्थाओं पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां एम्स में छह गेट हैं लेकिन आमतौर पर एक ही गेट खुला रहता है। दावा किया कि अव्यवस्था के कारण कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। कहा कि केवल नाम बदलने से जमीनी समस्याएं खत्म नहीं होतीं।
उन्होंने बेरोजगारी और पेपर लीक को युवाओं की प्रमुख चिंताओं में शामिल बताते हुए सरकार से इन मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखाने पर रोक को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।
जेन-जी आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी टीम पिछले 10 वर्षों से शिक्षा और सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रही है। भीम आर्मी की पाठशालाओं को उन्होंने इसका उदाहरण बताया। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही निर्णय लेगा।