फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute between two groups of students in Maharajganj

छात्रों के दो गुटों में बीच मारपीट, सड़क पर चले ईंट-पत्थर, दो घायल

Sat, 23 Nov 2019 06:40 PM IST
Prachi Priyam संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 23 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups of students in Maharajganj
छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज के निचलौल कस्बे के राष्ट्रीय इंटरमीडियट कॉलेज बाली के छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद मामूली सी बात को लेकर बीच सड़क पर ही एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर छात्रों के दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कुछ अध्यापकों के समझाने-बुझाने के बाद दोनों गुटों के छात्र किसी तरह शांत हुए। वहीं अध्यापकों ने दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।  बीच सड़क पर छात्रों के इस हंगामे से करीब आधे घंटे तक राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


इस मामले में घायल युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में घायल छात्र अमन वर्मा (17) व नियाजु अंसारी (15) ने कहा है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों एक साथ घर के लिए लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच विद्यालय के सामने गांव ओबरी के छात्र और उसके साथी के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने अपने पिता व सहयोगी साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।


इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रों द्वारा तहरीर मिली है। जिसके मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छात्र करन व उसके पिता सहित करीब आधा दर्जन साथियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed