फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Currency has not been given by bank to post office

डाक महकमे को नहीं मिले बैंक से करेंसी

Mon, 14 Nov 2016 01:07 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 14 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Currency has not been given by bank to post office
100 rupee
डाक महकमे को भी रविवार को भारतीय स्टेट बैंक से करेंसी नहीं मिले। बिना करेंसी के सीनियर पोस्ट मास्टर को वापस लौटना पड़ा। सीनियर पोस्ट मास्टर ने बैंक के मुख्य खजांची पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में नए नोट का स्टाक खत्म हो गया था। रविवार को सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी विभागीय कर्मचारियों के साथ बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर नए नोट लेने पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद किसी तरह वे बैंक के भीतर दाखिल हो पाए। उन्होंने मुख्य खजांची रामलाल से मुलाकात कर नए नोट देने और पुराने नोट जमा करने को कहा।
विज्ञापन


सीनियर पोस्ट मास्टर के मुताबिक मुख्य खजांची ने उनकी बात मानने से इंकार करते हुए कहा कि नए नोट नहीं हैं और पुराने नोट को ले जाएं। इसे गिनने की व्यवस्था नहीं है। डाकघरों पर लगी भीड़ का हवाला देकर सीनियर पोस्ट मास्टर ने कहा कि अगर नोट नहीं मिले तो हंगामा शुरू हो जाएगा। बावजूद इसके मुख्य खजांची ने उनकी एक न सुनी और उन्होंने उनसे व उनके साथियों के साथ बदसलूकी की। हेड पोस्ट मास्टर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है और नए नोट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य खजांची और एसबीआई के बैंक कर्मचारियों की इस तरह से दादागिरी नहीं चलेगी। प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर के साथ की गई बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डाकघरों को नए नोट देने के लिए बैंक को बाध्य होना पड़ेगा। वरना डाकघर के एजेंट बैंक के सामने धरने पर बैठेंगे। 
- दीनानाथ सिंह, अध्यक्ष, आल इंडिया महिला प्रधान एवं स्माल सेलिंग एजेंट कॉफिंडरेशन, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed