{"_id":"58add8a64f1c1b2b69b254e5","slug":"zeep-turned-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी थी जीप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी थी जीप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड खड्डा से आगे पनियहवा के पास रविवार की रात ट्रैक पर मौजूद जीप से चंपारण सत्याग्रह एक्प्रेस के टकराने की जांच में हादसा ही सामने आया है। जांच में पता चला है कि कुशीनगर के रहने वाले नेपाल में मेदाल मेले में गए थे और वहां से लौटते वक्त नशे में होने की वजह से रास्ता भटक गए थे। पटरी बराबर होने की वजह से ट्रैक पर गाड़ी चढ़ा दिए और ट्रेन आती देखकर भाग खड़े हुए थे।
बता दें कि खड्डा के पास रविवार की रात को आनंद विहार से मोतिहारी जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रैक पर मौजूद एक जीप से टकरा गई थी। इसमें कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन जीप के पटरी पर होने से कई सवाल खड़े हो रहे थे। जांच में सामने आया था कि जीप कटरा के रहने वाले की है लेकिन जांच तेज की गई तो सामने आया है कि कुशीनगर जिले के तिकिया बुजुर्ग निवासी वंशी रावत की गाड़ी थी। नरकटियागंज थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि कुशीनगर से लोग नेपाल में गए थे। वहां से लौटते वक्त रास्ता भटक गए और नशे में होने की वजह से ट्रैक पर गाड़ी चढ़ा दिए। वहां पर ट्रैक बराबर है और वह करीब 70 मीटर तक अंदर चले गए। तभी ट्रेन आ गई और वह भाग गए। यदि समय पर वहां मौजूद गार्ड को बता दिए होते तो हादसा नहीं होता। कुशीनगर की टीम से भी मदद ली जा रही है।