फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up police bharti

पीएसी गेट पर मची भगदड़, छह अभ्यर्थी घायल

Thu, 28 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
up police bharti
पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ - फोटो : अमर उजाला
सिपाही भर्ती की दौड़ में शामिल होने आए अभ्यर्थियों में मेन गेट से जल्दी इंट्री पाने की होड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें छह अभ्यर्थी घायल हो गए। सुरक्षा ड्यूटी में लगे सिपाहियों ने स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन


घायल हुए अभ्यर्थी दौड़ में शामिल नहीं हो सके। प्रार्थना पत्र देकर सभी घर लौट गए। इन्हें अंतिम दिन दौड़ के लिए समय दिया गया है। बृहस्पतिवार को हुई दौड़ में 874 अभ्यर्थी पास हुए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सिपाही पुलिस भर्ती की दौड़ में 1400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें 946 उपस्थित हुए। सुबह साढ़े चार बजे से ही पीएसी ग्राउंड में मेन गेट से एंट्री शुरू हो गई। 4:45 बजे के करीब लाइन में लगे अभ्यर्थियों ने जल्दी अंदर पहुंचने की कोशिश में धक्का मुक्की शुरू कर दी जिसके कारण भगदड़ मच गई। गेट और दीवार से टकराने के कारण छह अभ्यर्थी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा ड्यूटी में लगे सिपाहियों ने स्थिति काबू में करने के साथ ही घायल हुए छपरा के कुंदन, अजय व विजय कुमार के अलावा भदोही के राजन और दो अन्य युवकों को किनारे किया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए फीट बताया लेकिन उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर दूसरी तारीख ले लिया।


भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी यातायात श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि घायल युवक दौड़ के लिए अगली तारीख लेकर घर लौट गए। बृहस्पतिवार  को दौड़ में 946 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें 874 ने 27 मिनट के भीतर 4800 सौ मीटर की दौड़ पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed