फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two robbery attempts was dhoosad forest and homes

जंगल धूसड़ में दो और घरों में डकैती का हुआ था प्रयास

Fri, 08 Jan 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच। जंगल धूसड़ के मझरिया में विजय निषाद के घर डकैती डालने से पहले तीन और घरों में डकैती का प्रयास किया गया था। हालांकि, तीन जगह असफल होने के बाद डकैतों को विजय निषाद के यहां कामयाबी मिली थी। गांव वालों के मुताबिक पुलिस अगर सतर्क रहती तो डकैत आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए होते।
विज्ञापन

जंगल धूसड़ के वैतालगढ़ निवासी झिनक निषाद के गेट का ताला काटने का डकैतों ने प्रयास किया था। लेकिन ताला मजबूत होने की वजह से डकैत सफल नहीं हो सके  थे। इसके बाद डकैतों के  गिरोह ने विजय निषाद के गांव में ही मेवालाल चौहान की ग्रिल काटकर घर में घुसने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें यहां भी सफलता नहीं मिली। दोनों ही जगह शोर मचाने पर डकैत भाग निकले थे। वहीं जंगल धूसड़ बड़ी रेतवहिया निवासी कमलेश नाई की असुरन चौराहे पर दुकान है। बुधवार रात साढ़े दस बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जंगल धूसड़ के पास दस से 12 की संख्या में युवकों ने उन्हें रोक लिया था। कमलेश की पिटाई करने के बाद 700 रुपये नकद और मोबाइल छीनने के बाद वह फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

डकैतों को जंगलों में खोजती रही पुलिस
विजय निषाद के यहां डकैती होने के बाद पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। एसएसपी लव कुमार मेडिकल कॉलेज से सीधे विजय के घर पहुंच गए थे। उसके बाद पुलिस की चार टीम डकैतों की तलाश में लगा दी गई थी। पुलिस रातभर तिनकोनिया जंगलों में उसकी खोजबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed