फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two robbers of horse gang are arrested

घोड़ा गैंग के दो लुटेरे गिरफ्तार 

Wed, 09 Nov 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 09 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Two robbers of horse gang are arrested
arrest - फोटो : demo pic
पिपराइच और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घोड़ा चुराकर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की बाइक के साथ नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। लुटेरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी रामलाल वर्मा ने पुलिस लाइंस में घटना का पर्दाफाश किया और बताया कि पीपीगंज, पिपराइच आदि इलाकों में कुछ दिनों से लुटेरों का यह गिरोह सक्रिय था जो रात में राहगीरों से लूटपाट करता था। वारदात के समय लुटेरे घोड़ा भी साथ रखते थे। उन्होंने बताया कि सीआईयू प्रभारी अनिल उपाध्याय को मंगलवार दोपहर सूचना मिली थी कि तीन युवक एक बाइक सस्ते में बेचने पीपीगंज के समय माता मंदिर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने धरपकड़ की कोशिश की तो एक युवक फरार हो गया, जबकि दो को पुलिस ने बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए लोगों की पहचान अभिषेक साहनी हमीनपुर चिलुआताल और व्यासमुनि निषाद नवापार चिलुआताल के रूप में हुई। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घोड़ा गैंग को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। चिलुआताल में हुई लूट के मामले में पकड़े जाने के बाद करीब दो माह पूर्व ही ये जेल से छूटे थे। इसके बाद मुंबई चले गए। वहां से लौटकर लूट की ताबड़तोड़ घटनाएं कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का घोड़ा चुराकर करते थे वारदात

पुलिस को आरोपियों ने बताया कि घटना करने के लिए वह प्रधान के घोड़े का इस्तेमाल करते थे। रात में घोड़े को खोलकर ले जाते थे और वारदात के बाद घोड़े को फिर बांध देते थे। घोड़ा दौड़ाने में एक्सपर्ट अभिषेक उसकी सवारी करता था। पुलिस को प्रधान ने बताया कि उन्हें आज तक पता नहीं चल पाया कि रात में उनका घोड़ा खोल लिया जाता था।

बरामद हुए ये सामान

 एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन हजार रुपये नकद, लूट की दो बाइक, सोने की चेन, मोबाइल फोन।

इन घटनाओं का पर्दाफाश हुआ

0 पीपीगंज में युवक से मोबाइल, चेन, नकदी लूट
0  कैंपियरगंज के पास युवक से चार हजार लूटे
0 सहजनवां के गीडा में महिला से चेन स्नेचिंग
0 पिपराइच के छितौनी में युवक से बाइक लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed