फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two injured in firing among relatives

पट्टीदार भिड़े, फायरिंग में दो घायल

Tue, 14 Jun 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
two injured in firing among relatives
Firing
कैंट थाना क्षेत्र के गोपलापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात पट्टीदारों में मारपीट के बाद हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दाऊदपुर के पास पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से चंद्रजीत और रामनयन यादव के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों के मध्य बंटवारा हुआ था। इसी को लेकर सोमवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पहले तो दोनों में जमकर मारपीट हुई, फिर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सात राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान चंद्रजीत यादव (40) के पेट में गोली लग गई, जबकि दूसरे पक्ष से रामनयन यादव (35) के कंधे में। दोनों को परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ और कैंट इंसपेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से 32 बोर के दो खोखे और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने जिन चार लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed